CTET Result: Waiting for CTET result is about to end, will be able to check on ctet.nic.in

सीटीईटी दिसंबर परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी 2022 तक किया गया था। लेकिन तकनीकी कारणों से 16 और 17 दिसंबर की एक-ए?

CTET Result 2022  : सीटीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। रिजल्ट जारी होने पर अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई ) इस सप्ताह की शुरुआत में कभी भी केंद्रीय शिक्षा पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का रिजल्ट जारी कर सकता है। सीबीएसई ने की सीटीईटी आंसर-की 1 फरवरी को जारी की थी जिस पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए 4 फरवरी तक का समय दिया गया था। आपत्ति दर्ज करवाने की समयसीमा खत्म हो चुकी है। सीटीईटी आंसर-की से पहले बोर्ड ने परीक्षा के क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट भी जारी की थी।  

 

CBSE CTET 2021 big news registration to be begins from 20 july check new  updates here mpny | CTET 2021 को लेकर बड़ी खबर: इस दिन से शुरू हो सकते हैं  रजिस्ट्रेशन,

सीटीईटी दिसंबर परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी 2022 तक किया गया था। लेकिन तकनीकी कारणों से 16 और 17 दिसंबर की एक-एक पाली की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी जिसे 17 जनवरी को आयोजित किया गया था। सीटेट सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन रहेगी। 

CTET December 2021-2022 Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट
स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाएं।
स्टेप 2- " CTET December 2021" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3-  मांगी गई जानकारी भरें।
स्टेप 4- रिजल्ट आपके सामने होगा।
स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें। 

 

सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।

सीबीएसई द्वारा सीटीईटी की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

 


Bhuvan Web

13704 Blog posts

Comments